Big Breaking पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देशी कट्टा और 1 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दिलावर खान और तोसिक रंगसाज के नाम शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3:12 2021 को समय करीब 12:30 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा छापामारी अभियान चलाकर हेड पोस्ट ऑफिस के पीछे से एक होंडा कार पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। जिनसे पूछताछ एवं तलाशी के दौरान कुल 1 किलोग्राम गांजा एवं एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
बरामद गांजा एवं देसी कट्टा के अलावे होंडा कार को विधिवत जब्त करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शहर थाना पलामू लाया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस संदर्भ में शहर थाना में दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।