पलामू फुटबॉल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के विजय शंकर एसडीपीओ मेदिनीनगर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू खेल प्रेमियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन दो-तीन महीने पहले ही होना था लेकिन कोरोना काल के चलते स्थगित हो गया था अब फिर से पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा वीर शहीदों की स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट मेदिनीनगर में होने जा रहा है जो पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अथक प्रयास से आयोजित होगा। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के विजय शंकर ने बताया कि वीर शहीदों के स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पुलिस स्टेडियम डाल्टनगंज में किया गया है जिसमें दिल्ली, कोलकाता, दानापुर आर्मी पटना, बेस्ट घाटो बोकारो, रांची, मुगलसराय उत्तर प्रदेश, माचो सिटी पुनदाग रांची, कोल्हान टाइगर जमशेदपुर, पलामू पुलिस एवं अन्य टीमें भाग लेंगे। कोलकाता महिला टीम एवं वाराणसी महिला टीम के बीच प्रदर्शनी मैच भी होगा जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन समिति द्वारा मैच की तैयारी शुरू कर दी गई है मैच को सुचारू सुव्यवस्थित शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने हेतु प्रयास शुरू कर दिए गए अर्जुन समिति के सदस्यों को खिलाड़ियों के रहने, भोजन सुरक्षा आवागमन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आयोजन समिति एवं पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन तत्पर रहेगी। खेल प्रेमियों के बैठकर मैच का आनंद लेने की व्यवस्था भी अच्छी की जाएगी जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाइयां नहीं होगी।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली, कोषाध्यक्ष आलोक वर्मा, संरक्षक परशुराम ओझा विभाकर पांडे, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सोहेल खान, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार राम, विक्रांत दुबे शिव कुमार मिश्रा, बृजेश शुक्ला, सनत चटर्जी, ट्विंकल गुप्ता, गुरबीर सिंह, विजय गुप्ता मनीष अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता एवं अन्य आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।