> Palamu: करीब 20 महीने के बाद रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया. पलामू प्रमंडल के गढ़वा टाउन स्टेशन से 08632 रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का 20 महीने (करीब 599 दिनों के बाद) शुभारंभ किया गया. यह ट्रेन रांची से चोपन भाया लोहरदगा-टोरी सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. इसी तरह चोपन से रांची गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी.
बुधवार को एक समारोह के दौरान पलामू सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस अवसर पर विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, अपर मंडल बरकाकाना रेल प्रबंधक एसी चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रुक्चर एके महथा सहित कई स्थानी नेता उपस्थित थे.
मौके पर सांसद ने कहा कि यह ट्रेन चोपन-रांची के बीच चलेगी. इस गाड़ी के चलने क्षेत्र की जनता राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीडीएम सवारी गाड़ी का भी परिचालन भी शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी. उन्होंने गढ़वा स्टेशन पर बने पैदल ऊपरी पुल के विस्तार की बात भी कही.
उन्होंने रांची राजधानी का ठहराव नगरउंटारी में करने की भी बात कही. इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने भी इस गाड़ी के शुरू होने एवं अन्य सुविधाओं में वृद्धि पर खुशी जाहिर किया. समारोह में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, डीआरयूसीसी के सदस्यों एवं अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए.
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बरकाकाना एसी चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-इंफ्रा एके महथा एवं अन्य उपस्थित थे.