Palamu । 18 नवम्बर से धजवा पहाड़ को बचाने के लिए डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कल दिनांक 18 नवम्बर 2021 को धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति बरवाही कुटमू पाण्डू का चौथा चरण का आन्दोलन धजवा पहाड़ पर डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का यह चौथा चरण का आन्दोलन होगा जो जिला व प्रखण्ड प्रशासन की पत्थर माफिया से मिलीभगत से उपजे जनाक्रोश का शक्ल अख्तियार करने को बाध्य है।
जारी विज्ञप्ति में जेकेएम संस्थापक ने कहा है कि उपायुक्त पलामू,जिला खनन पदाधिकारी पलामू व सदर एसडीओ मेदिनीनगर को कई दौर के आन्दोलन के बाद ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी आज तक बिना पत्थर वाले धान की फसल लगे प्लाट 1046 के गलत तरीके से लीज कर दूसरे प्लांट 1048 में स्थित धजवा पहाड़ का बिना सीमांकन किए अवैध उत्खनन कर ंइलाके में भीषण जल,वायु,ध्वनि जैसे पर्यावरण प्रदूषण व पारिस्थितिकीय असंतुलन पैदा किया जा रहा है।
विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की घोर लापरवाही से छत्तरपुर अनुमंडल के कई प्रखण्डों में पहाड़ों/पत्थरों को निकाल कर खंडहर में तब्दील कराने के बाद प्रशासन अब मेदिनीनगर अनुमंडल के विभिन्न प्रखण्डों में पत्थर माफियाओं को अनाप-शनाप तरीके से लीज जारी कर पलामू की धरती को बंजर बनाना चाहता है।