पलामू जिला के ऊंटारी रोड थाने के ग्रामीण बैंक के पास कार व कमांडरसवारी में सीधी टक्कर हो गई. घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना है.
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार एक कार कार मोहमदगंज से विपरीत दिशा से आ रही थी वहीं सवारी गाड़ी कमांडर सवारी बैठाकर पांडु जाने की तैयारी में थी. इसी क्रम में कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक सवार महिला घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया.