नावा बाजार। पलामू। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मनोज यादव ने कण्डा पंचायत के ग्राम बनोधा छठ घाट पर ग्रामीण के साथ साफ सफाई किया। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए। कहा कि छठ पर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसमे गरीब अमीर एक ही घाट पर एक साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते है। जो कि इंसान में एक समानता का प्रतीक है। उन्होंने छठी मईया को सभी को खुश रखते का प्राथर्ना किये। मौके पर समाजसेवी सुरेश मोची, अशोक भुइयां, अभोरिक यादव, ठाकुर दयाल सिंह, ग्रीन यादव, दिलीप सिंह, राजू सिंह, जोगिंदर मेहता, विक्की बादल यादव, संतोष यादव, संजय यादव, ब्रिजल यादव साथ ही , उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर टूरीदाग में भी साफ सफाई किया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।