नावा बाजार। पलामू । बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिश्रामपुर मझिआंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के पड़वा मोड़ स्थित आवास पर मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के अख्तर खान, कांग्रेस के शाहनवाज खान , अब्दुल राजिक खान, शेख सिराजुद्दीन खान, आजाद खान, शकील खान, अब्दुल खालिक, आसिफ खान, शेख तस्कर, जेएमएम पार्टी छोड़कर शेख कासिम, नूर आलम खान के साथ कई लोगों ने पार्टी छोड़कर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता समक्ष बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें राजन मेहता ने माला पहनाकर बसपा पार्टी में स्वागत किये। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष सुनेश्वर राम, मझिआंव नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, टिभु रवि, सुनील कुमार के साथ कई लोग उपस्थित थे।