Palamu - प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता सतपाल वर्मा का निधन पलामू के लिए अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
मेदिनीनगर। पलामू।
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता श्री सतपाल वर्मा जी के निधन पर विनम्र व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्री वर्मा जी के निधन से पलामू प्रमंडल में मजदूर हितों के लिए जीवनपर्यंत लड़ने वाले ट्रेड यूनियनिस्ट योद्धा का अंत हो गया है,उनका निधन पलामू प्रमंडल के लिए अपूरणीय क्षति है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि अपने संघर्षमय जीवन में मजदूर हितों के लिए कई आन्दोलनों का सफल नेतृत्व करते हुए वर्मा जी ने श्रमिक कानुनों की व्यापक समझ के साथ मजदूरों के बहुत सारे मुकदमों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त किया था।
जारी शोक विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने दिवंगत महान आत्मा की शांति के लिए कुदरत से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों व चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए धैर्य रखने की अपील किया है।