Palamu - झारखण्ड में पंचायत चुनाव नहीं होना भारतीय संविधान की हत्या,जेकेएम आन्दोलन करेगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के द्वितीय स्थापना दिवस सह संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में शांतिपुरी मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मंच के केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष मा०झूबल राम, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश संयोजक रामप्रसाद बौद्ध , मंच के संस्थापक शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, महासचिव सदीक अंसारी, विश्वनाथ राम,सचिव निर्मला कुमारी, ईश्वरी महरा व जिलाध्यक्ष विजय राम ने बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर जी समेत बहुजन महापुरुषों के तस्वीर पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया। तत्पश्चात त्रिशरण, पंचशील व संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान बचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में झारखण्ड क्रांति मंच के निलाम्बर-पिताम्बरपुर प्रखण्ड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, चैनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा रवि,नावां बाजार प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर पाल,रामगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अहमद रसुल अंसारी,हरिहरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष सुरज कुमार,पाटन प्रखण्ड अध्यक्ष विनय मांझी, मेदिनीनगर के नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम, महासचिव मिथुन कुमार रवि, पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम, जिला महासचिव निशिकांत,आईटी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष क्रीम अंसारी,युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित रौशन,अनिता रानी,पड़वा प्रखण्ड के भावी जिला परिषद प्रत्याशी कलावती रवि,अनिता कुंवर ने झारखण्ड क्रांति मंच के दो वर्षों के आन्दोलनात्मक व संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के कुशल नेतृत्व की सराहना किया वह संविधान बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के अध्यक्ष रवि पाल,हुल झारखण्ड क्रांति दल के राम-लखन महतो, राजेन्द्र राम,दिलेश्वर बौद्ध,ने मंच के कार्यों की सराहना किया वह साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश संयोजक रामप्रसाद बौद्ध ने मंच के आन्दोलनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए संविधान पर बढ़ते खतरों के प्रति आगाह किया।
मुख्य अतिथि पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष झूबल राम ने अन्याय-अत्याचार, जुल्मो-सितम हत्या-बलात्कार व पर्यावरण संरक्षण के आन्दोलनों को कारगर बतलाते हुए मंच को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि झारखण्ड में पंचायत चुनाव नहीं करवाकर संविधान की हत्या करवाने वाली हेमन्त सरकार के खिलाफ आज से हम मंच के सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ आन्दोलन की घोषणा करते हैं,यह आन्दोलन अगले साल 26जनवरी तक जारी रहेगा।
धन्यवाद ज्ञापन पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने किया।