सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Palamu - प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता सतपाल वर्मा का निधन पलामू के लिए अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता श्री सतपाल वर्मा जी के निधन पर विनम्र व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्री वर्मा जी के निधन से पलामू प्रमंडल में मजदूर हितों के लिए  जीवनपर्यंत लड़ने वाले ट्रेड यूनियनिस्ट योद्धा  का अंत हो गया है,उनका निधन पलामू प्रमंडल के लिए अपूरणीय क्षति है।              जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि अपने संघर्षमय जीवन में मजदूर हितों के लिए कई आन्दोलनों का सफल नेतृत्व करते हुए वर्मा जी ने श्रमिक कानुनों की व्यापक समझ के साथ मजदूरों के बहुत सारे मुकदमों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त किया था।                जारी शोक विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने दिवंगत महान आत्मा की शांति के लिए कुदरत से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों व चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए धैर्य रखने क...

Palamu - झारखण्ड में पंचायत चुनाव नहीं होना भारतीय संविधान की हत्या,जेकेएम आन्दोलन करेगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

   मेदिनीनगर । पलामू ।  झारखण्ड क्रांति मंच के द्वितीय स्थापना दिवस सह संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में शांतिपुरी मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।               कार्यक्रम का संचालन मंच के केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम ने किया।            कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष मा०झूबल राम, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश संयोजक रामप्रसाद बौद्ध , मंच के संस्थापक शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, महासचिव सदीक अंसारी, विश्वनाथ राम,सचिव निर्मला कुमारी, ईश्वरी महरा व जिलाध्यक्ष विजय राम ने बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर जी समेत बहुजन महापुरुषों के तस्वीर पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया। तत्पश्चात त्रिशरण, पंचशील व संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान बचाने का...

Palamu - पर्यावरणविद कौशल ने डहरू राम रविदास के शवयात्रा में कंधा दिए

   >> हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मरणोपरांत भी अपनी आत्मा की शांति एवं जन्नत का दरवाजा खुला रखना चाहते हैं तो बच्चे से बुढ़ापे तक प्रकृति प्रेमी बंन कर पौधा अवश्य लगाएं छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर निवासी डहरु राम रविदास की शव यात्रा में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने स्वर्गीय डमरू राम के परिजनों को ढांढस दिलाते हुए उन्हें एक क्विंटल चावल और 2100 नगद देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद के भावी प्रत्याशी सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के निवर्तमान मुखिया व विकास पुरुष अमित कुमार जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।  निवर्तमान मुखिया श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह वे अपने पंचायत में  अबतक किसी की विरादरी की बेटी की शादी में या फिर किसी की भी मौत होने के बाद उस परिवार को मदद स्वरूप एक क्विंटल चावल और 2100 नकद देते थे। अब यह व्यवस्था पूरे छतरपुर पूर्व...

Breaking News - ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत , medininagar

     Medjninagar - डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मृतक के पास से बरामद हुआ है पैन कार्ड और पासबुक। अब तक मिली जानकारी के अनुसार  मृतक हैदरनगर थाना के साहू टोला, रामबान्ध गांव का निवासी है।

Breaking News - ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत , medininagar

Medjninagar - डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मृतक के पास से बरामद हुआ है पैन कार्ड और पासबुक। अब तक मिली जानकारी के अनुसार  मृतक हैदरनगर थाना के साहू टोला, रामबान्ध गांव का निवासी है।

Breaking News - कार और कमांडर में टक्कर, महिला घायल , Untari Road

 पलामू जिला के ऊंटारी रोड थाने के ग्रामीण बैंक के पास कार व कमांडरसवारी में सीधी टक्कर हो गई. घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार अनुसार एक कार कार मोहमदगंज से विपरीत दिशा से आ रही थी वहीं सवारी गाड़ी कमांडर सवारी बैठाकर पांडु जाने की तैयारी में थी. इसी क्रम में कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक सवार महिला घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया.

Big Breaking - पलामू के चैनपुर थाना में ब्लास्ट, चौकीदार समेत कई घायल

पलामू से नसीब खलीफा की रिपोर्ट पलामू जिला के चैनपुर थाना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. चैनपुर थाना के अन्दर एक ब्लास्ट होने की सूचना है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार थाना के एक चौकीदार सहित कई अन्य घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई के क्रम में आग जलाने के दौरान किसी बोतल के फटने की आशंका है. मामले के जांच के लिए वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जाँच चल रही है की आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ. समाचार लिखे जाने तक कुछ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.

IND VS NZ: रोहित-राहुल के तूफान ने दिलाई भारत को जीत, सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. रांची में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी.

Breaking News Hussainabad - एक्सीडेंट में तीन घायल

  जपला-छतरपुर पथ पर कचरा मोड़ के समीप कार ने मोटरसाइकिल सवार में मारी टक्कर, टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गम्भीर रूप से हुए घायल, राहगीरों ने घायलो को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए भेजा. घायल माधे कचहरी गांव के बताए जा रहे है.

Medininagar - जरासंध जयंती सह चन्द्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन

  Medininagar -  आज 5224 जरासंध जयंती सह चन्द्रवंशी मिलन समारोह डालटनगंज शहर के टाउन हॉल में मनाया गया, जरासंध महाराज की पुजा अर्चना करने के बाद दीप प्रज्वलित  किया गया उसके बाद सभी मंच पर बैठे समानित गण को माला और साल पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जिसमें मौके पर अखिल भारतीय चन्द्रवंशी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ चन्द्रवंशी संयोजक सुदेश चद्रवंशी, महिला अध्यक्ष नीलम चद्रवंशी , जिला पार्षद सैलु भैया, प्रदेश मंत्री कोमल जी सुधीर चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी, युगल किशोर , पूर्णिमा चन्द्रवंशी, बिरेन्द्र चन्द्रवंशी, अन्य लोग थे। मंच के अध्यक्षता कर रहे निलय चन्द्रवंशी जी   संचालनकर्ता रामानुज चन्द्रवंशी, जिला परिषद सैलु जी ने कंहा जरासंध महाराज के बंसज है उनके कदमों पर हम सभी को चलना होगा।    जिसमें में उपस्थित, निलय  चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी वार्ड सदस्य, कविता देवी, वार्ड सदस्य चंचला देवी, वार्ड सदस्य अंजना देवी, चाँदनी देवी,  सचिन कुमार, विक्की चद्रवंशी , नीरज चन्द्रवंशी, डॉ गणेश कुमार,  महेश प्रसाद, अमित चन्देल,  संजय चन्द्र...

Bishrampur - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी की जयंती मनाई गई

  बिश्रामपुर नगर परिषद के बी मोड़ कस्बा में धूम धाम से मनाया गया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी की जयंती मनाई गई।बिश्रामपुर  कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री ऋषि पांडेय ने बताया कि इंदिरा गांधी भारत 1966 से 1977 तक लगातार तीन पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रह  है और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनीतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रही ।वे भारत की प्रथम और अब तक एक मात्र महिला प्रधानमत्री रही।मौके पर मूली पांडेय, डॉ सैफुल अंसारी , कुंदन शर्मा , निजाम अंसारी , देवा पांडेय, पंकज पांडेय , अगस्त पांडेय, उपस्थित थे।

Medininagar - जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

पलामू में बिना फिटनेस, बिना रोड टैक्स व ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ गुरुवार देर रात को जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बड़ी कार्रवाई की.उन्होंने नावा बाजार,पड़वा,छतरपुर,हुसैनाबाद व चैनपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक भारी वाहनों को जब्त किया. सभी जप्त वाहनों को संबंधित थाने में रखा गया है.उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान तंत्र जारी रहेगा.वाहन चेकिंग अभियान में परिवहन कार्यालय के आशुतोष कुमार पांडे,डब्लू कुमार यादव एवं प्रकाश कुमार राणा उपस्थित थे।

Medininagar - हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया

    पलामू के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया.इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता सुरजी कुमार सिंह उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे.यह रथ जिले भर के सभी प्रखंडो में जाकर लोगों को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देगा. उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में किया जा रहा है.वहीं जिले में 20 एवं 21 तथा 27 व 28 नवंबर को सभी मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के निबंधन हेतु 24 नवंबर को विशेष कैंप लगाया जायेगा,

Medininagar - मेदिनीनगर में होगा अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट

  पलामू फुटबॉल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के विजय शंकर एसडीपीओ मेदिनीनगर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू खेल प्रेमियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन दो-तीन महीने पहले ही होना था लेकिन कोरोना काल के चलते स्थगित हो गया था अब फिर से पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा वीर शहीदों की स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट मेदिनीनगर में होने जा रहा है जो पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अथक प्रयास से आयोजित होगा। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के विजय शंकर ने बताया कि वीर शहीदों के स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पुलिस स्टेडियम डाल्टनगंज में किया गया है जिसमें दिल्ली , कोलकाता , दानापुर आर्मी पटना , बेस्ट घाटो बोकारो , रांची , मुगलसराय उत्तर प्रदेश , माचो सिटी पुनदाग रांची , कोल्हान टाइगर जमशेदपुर , पलामू पुलिस एवं अन्य टीमें भाग लेंगे। कोलकाता महिला टीम एवं वाराणसी महिला टीम के बीच प्रदर्शनी मैच भी होगा जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति द्वारा मैच की तैयारी शुरू कर दी गई है मैच को सुचारू सुव्...

Breaking News - बिजली करंट से गई एक की जान

नीलाम्बर-पिताम्बरपुर । पलामू जिला के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरकटिया में लाइव बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मृतक 51 वर्षीय जयरामगिरी उसी गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घास काटने घर से निकला था । घटना कब हुई किसी को पता नहीं चला। घर नहीं लौटने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो धान के खेत में उसकी लाश पाई गई।

Palamu । 18 नवम्बर से धजवा पहाड़ को बचाने के लिए डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

पलामू ।  झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कल दिनांक 18 नवम्बर 2021 को धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति बरवाही कुटमू पाण्डू  का चौथा चरण का आन्दोलन धजवा पहाड़ पर डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।                ज्ञातव्य है कि धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का यह चौथा चरण का आन्दोलन होगा जो जिला व प्रखण्ड प्रशासन की पत्थर माफिया से मिलीभगत से उपजे जनाक्रोश का शक्ल अख्तियार करने को बाध्य है।                 जारी विज्ञप्ति में जेकेएम संस्थापक ने कहा है कि उपायुक्त पलामू,जिला खनन पदाधिकारी पलामू व सदर एसडीओ मेदिनीनगर को कई दौर के आन्दोलन के बाद ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी आज तक बिना पत्थर वाले धान की फसल लगे प्लाट 1046 के गलत तरीके से लीज कर दूसरे प्लांट 1048 में स्थित धजवा पहाड़ का बिना सीमांकन किए अवैध उत्खनन कर ंइलाके में भीषण जल,वायु,ध्वनि जैसे पर्याव...

Medininagar - चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेदिनीनगर शहर के बाजार स्थित विष्णु मंदिर रोड में ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। दुकान के बाहर और रोड पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों के खिलाफ चल रहा है अभियान।

Medininagar - 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सांसद ने किया ध्वजारोहण

Palamu - डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर स्मारक  राष्ट्रीय ध्वज का पलामू सांसद वीडी राम ने किया ध्वजारोहण । मौके पर विधायक आलोक चौरसिया और DRM रहें मौजूद।100 फीट उच्चा ध्वज का हुआ ध्वजारोहण ।

Patan - सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य गुलाम-ए-मुस्तफा ने गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किये

पाटन। पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।            उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति के दिलों दिमाग में समाज सेवा करने का लालसा होता है वह किसी भी जिला गांव कस्बा में सेवा के भाव से कार्य करते रहते हैं। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने कहा की अगर ग्राम पंचायत सिरमा के जनता ने पंचायत में सेवा करने का मौका दिया तो पंचायत के शिक्षा चिकित्सा सड़क नाली इत्यादि समस्याओं में बदलाव लाऊंगा एवं प्रखंड में पंचायत के प्रति हमेशा मुखर तरीके से पंचायत के समस्याओं पर आवाज उठाता रहूंगा।

Breaking News Palamu - युवक की दर्दनाक मौत

Medininagar -  मेदिनीनगर के सुदना गायत्रि मंदिर के पास कार ने मारी ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर। ट्रांसफार्मर कार पर गिरी, एक युवक की मौके पर मौत। घटना बीती रात्रि की है।

पलामू : 20 महीने बाद चली चोपन-रांची एक्सप्रेस, सांसद ने दिखायी हरी झंडी

> Palamu: करीब 20 महीने के बाद रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया. पलामू प्रमंडल के गढ़वा टाउन स्टेशन से 08632 रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का 20 महीने (करीब 599 दिनों के बाद) शुभारंभ किया गया. यह ट्रेन रांची से चोपन भाया लोहरदगा-टोरी सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. इसी तरह चोपन से रांची गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. बुधवार को एक समारोह के दौरान पलामू सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस अवसर पर विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, अपर मंडल बरकाकाना रेल प्रबंधक एसी चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रुक्चर एके महथा सहित कई स्थानी नेता उपस्थित थे. मौके पर सांसद ने कहा कि यह ट्रेन चोपन-रांची के बीच चलेगी. इस गाड़ी के चलने क्षेत्र की जनता राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीडीएम सवारी गाड़ी का भी परिचालन भी शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी. उन्होंने गढ़वा स्टेशन पर बने पैदल ऊपरी पुल के विस्तार की बात भी कही. उन्होंने रांची राजधानी का ठहराव नगरउंटारी में करने की भी बात कही...

Palamu । बसपा नेता राजन मेहता के आवास पर कई लोगो ने अन्य पार्टी छोड़ कर बसपा में हुए शामिल

  नावा बाजार। पलामू । बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिश्रामपुर मझिआंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के पड़वा मोड़ स्थित आवास पर मझिआंव  प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के अख्तर खान, कांग्रेस के शाहनवाज खान , अब्दुल राजिक  खान, शेख सिराजुद्दीन खान, आजाद खान, शकील खान, अब्दुल खालिक, आसिफ खान, शेख तस्कर, जेएमएम पार्टी छोड़कर शेख कासिम, नूर आलम खान के साथ कई लोगों ने पार्टी छोड़कर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता समक्ष बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें राजन मेहता ने माला पहनाकर बसपा पार्टी में स्वागत किये। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी मझिआंव  प्रखंड अध्यक्ष सुनेश्वर राम, मझिआंव नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, टिभु रवि, सुनील कुमार के साथ कई लोग उपस्थित थे।

Palamu । छठ व्रतियों के बीच नारियल, ईख, पूजा सामग्री वितरण किये

  नावा बाजार । पलामू । लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर खोढ़ी पँचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव ने छठ व्रतियों के बीच नारियल ईख समेत पूजा सामग्री वितरण किया गया। पुरन यादव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था की इस त्यौहार समाज के हर तबके की श्रद्धा और आस्था है। वो चाहे अमीर हो या गरीब। उन्होंने ने कहा कि एक ऐसा अनुष्ठान है। जिसमे समाज के हर लोग एक साथ सामान रूप से जलाशय किनारे बैठ कर भगवान भास्कर का आराधना करते है। इस महापर्व के खासियत यह है कि भगवान और भक्त दोनों आमने-सामने है। अतः हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर और छठ महापर्व के अनुष्ठान कर रहे है। उनकी एक छोटी सी मदद ईख नारीयल पूजा सामग्री देकर कराने की कोशिश की है। युवा समाजसेवी राजु गुप्ता ने भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव के ऐसी पुनित कार्य को सराहनीय कार्य बताया यहाँ के जनप्रतिनिधियों को देख कर सीखना चाहिये। जो आजतक एक वार्ड भी नही उन्होंने अपनी निजी ख़र्च से पुनीत कार्य करने के लिए हिम्मत जुटाई है। इस वितरण समारोह में खोढ़ी पँचायत के महेश यादव, मुस्लिम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, उमेश गुप्...

Big Breaking | राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत, Nawa Bajar, Palamu

- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी पलामू: राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला. वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे के चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने के बाद ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसे इलाज...

Palamu । पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट आम लकड़ी का वितरण

 मेदिनीनगर। पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते हुए जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने वितरण के दौरान सभी छठ व्रतियों से मास्क पहनकर आने की अपील की है. पर्यावरणविद कौशल किशोर पिछले कई ...

Nawa Bajar Palamu । छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी गायिका गायत्री यादव इटको छठ घाट पर आएंगी

  नावा बाजार । पलामू । छठ महापर्व के शुभ अवसर पर दिनांक 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार को नावा बाजार के इटको छठ घाट पर भोजपुरी गायिका गायत्री यादव पुरी टीम के साथ पधार रही है। इस आवश्यक जानकारी समिति अध्यक्ष हरिद्वार गुप्ता ने दी। गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा कमेटी के द्वारा बहुत ही लोकप्रिय एवं भोजपुरी गायिका गायत्री यादव को पुरी टीम के साथ छठ घाट पर छठव्रतियों के समक्ष एक से बढ़कर एक कई गित पप्रस्तुत करेंगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। मौके पर उपेंद्र कुमार सोनी, राहुल गुप्ता,सोनू गुप्ता,राजा राम गुप्ता समेत कई कमेटी के नाम शामिल है।

Nawa bazar। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई किये

नावा बाजार। पलामू। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मनोज यादव ने कण्डा पंचायत के ग्राम बनोधा छठ घाट पर ग्रामीण के साथ साफ सफाई किया। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए। कहा कि छठ पर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसमे गरीब अमीर एक ही घाट पर एक साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते है। जो कि इंसान में एक समानता का प्रतीक है।  उन्होंने  छठी मईया को सभी को खुश रखते का प्राथर्ना किये।  मौके पर समाजसेवी सुरेश मोची, अशोक भुइयां, अभोरिक यादव, ठाकुर दयाल सिंह, ग्रीन यादव, दिलीप सिंह, राजू सिंह, जोगिंदर मेहता, विक्की बादल यादव, संतोष यादव, संजय यादव, ब्रिजल यादव साथ ही , उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर टूरीदाग में भी साफ सफाई किया।

पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सूखे आम लकड़ी का वितरण

- पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पर्यावरणविद करते आ रहे हैं आम लकड़ी का वितरण  मेदिनीनगर। पलामू । झारखंड। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद  कौशल किशोर जायसवाल  इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व  छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी  आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान  मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10,30 बजे से  शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों  के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की  पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते...

Nawa Bajar Palamu । जनता ने मौका दिया तो छोटे मामलों का निष्पादन पंचायत में ही होगा : रेणु देवी

नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह पूर्व प्रमुख नावाबाजार व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, कि अगर रबदा पंचायत की महान जनता ने मुखिया के रूप में कार्य करने का मौका दिया तो पंचायत के छोटे -मोटे मामलों का निपटारा पंचायत के माध्यम से किया जाएगा। हर मामले में थाने जाने की प्रवृति पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से स्थापित भाईचारे, प्रेम व सौहार्द की संस्कृति को पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से मजबूत करने को प्राथमिकता देने की जरूरत है। यह चिंता की बात है कि पंचायती राज संस्थाओं पर रोटी, बोटी व घोटी के जरीए कब्जा करनेवाले विकास विरोधी तत्वों ने पंचायती राज के मुल भावना का गला घोंटते हुए इसे लूट का जरीया बना दिया है। रेणु देवी ने कहा है कि आज भी रबदा पंचायत समेत सम्पूर्ण नावाबाजार प्रखण्ड का इलाका पलायन जोन के रुप में जाना जाता है। हमारे इलाके के सभी जाति,धर्म व सम्प्रदाय के बेरोजगार नौजवान बाहर जाकर पेट पालने को मजबूर हैं।अगर कुटीर व लघु उद्योगों को ग्रामीण स्तर पर इमानदारी से बढ़...

Reporter Chahiye 3

पलामू जिला के प्रत्येक प्रखंड से रिपोर्टर की आवश्यकता है.  कॉल करें-8002820182

Reporte Chahiye 2

 पलामू जिला के प्रत्येक प्रखंड से रिपोर्टर कीआवश्यकता है. कॉल करें - 8002820182

Reporter Chahiye.

पलामू जिला के  प्रत्येक प्रखंड से रिपोर्टर की आवश्यकता है.  कॉल करें.- 8002820182

Nawa bazar। शिक्षित महिलाओं का राजनीति में आना स्वागत योग्य कदम, लेकिन दूसरे के इशारे पर टर्रानेवाली बरसाती मेढ़की ना बनें: रेणु देवी

नावा बाजार। झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव,नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रकाश पर्व दीपावली व सूर्योपासना व आस्था का त्योहार छठ पर्व की सम्पूर्ण राज्य समेत नावाबाजार प्रखण्ड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि दोनों त्योहारों के मुल में नारी शक्ति हैं,चाहे सुख समृद्धि व धन दौलत की दात्रि मां लक्ष्मी हों अथवा सम्पूर्ण दुखों से मुक्ति व पुत्र-पुत्रियों की कामना पूर्ति की अधिष्ठात्री मां छठी मैया हों,जीवन के हर क्षेत्र में इन शक्ति स्वरुपा मां  के जगत कल्याण की भावना पर हमें चलने की जरूरत है।               जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि राजनीति में शिक्षित महिलाओं का प्रवेश एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन कुछ बिचौलियों व दलालों के इशारे पर  चुनाव के समय बरसाती मेढ़की बनकर टर्रानेवाली कथित शिक्षित महिलाओं का चुनाव बाद फिर चुल्हे-चौके में प्रवेश कर किचन समाधी ले लेना प्रहसन का विषय बन जाता है।         ...

Nawa bazar । palamu। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव कंडा रिटायर फॉरेस्टर के दाहसंस्कार में शामिल हुये

नावा बाजार । पलामू । कंडा निवासी 85 वर्षीय रिटायर फोरेस्टर सुदर्शन मेहता रविवार को 10 बजे रात्रि में अंतिम सांस ली ।  घटना तब घटी जब खाना पीना खा कर सोने जा रहे थे । तभी अचानक सिना में दर्द उठा इस बीच परिजनों के द्वारा इलाज के लिए पंडवा मोर हास्पीटल ले जाए गया जहां डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया और आधे घंटे के अंदर सिपाही जी अंतिम सांस ले ली । इस खबर को सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । कई लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए। उनके नेक इंसान बताया है। उनके  दाहसंस्कार में कण्डा पंचायत के भावी मुखिया सह युवा समाजसेवी मनोज यादव ने शामिल हो कर दुःख व्यक्त करते हुए, कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिजनों ईश्वर परिजनो को हिम्मत प्रदान करे।

Nawa Bajar Palamu । कंडा पंचायत के रिटायर फॉरेस्टर के दाहसंस्कार में शामिल हुए

  नावा बाजार । पलामू । कंडा निवासी 85 वर्षीय रिटायर फोरेस्टर सुदर्शन मेहता रविवार को 10 बजे रात्रि में अंतिम सांस ली। घटना तब घटी जब खाना पीना खा कर सोने जा रहे थे। तभी अचानक सिना में दर्द उठा। इस बीच परिजनों के द्वारा इलाज के लिए पंडवा मोड़ हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और आधे घंटे के अंदर सिपाही जी अंतिम सांस ले ली। इस खबर को सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए। उनके नेक इंसान बताया है। उनके दाहसंस्कार में कण्डा पंचायत के भावी मुखिया सह युवा समाजसेवी मनोज यादव ने शामिल हो कर दुःख व्यक्त करते हुए, कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिजनो को हिम्मत प्रदान करें।

Nawa Bajar Palamu । उड़हरी डैम निर्माण हेतू संघर्ष हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं: रेणु देवी

  नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद पंचायत की बुनियादी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पूरे इलाके की सिंचाई के लिए अतिमहात्वाकांक्षी उड़हरी डैम निर्माण के लिए विधिवत संघर्ष करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।                जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि सबको पता है कि हमारा परिवार संघर्ष के मामले में पूरे पंचायत में अग्रगण्य है, यहां तक की नावाबाजार प्रखण्ड का निर्माण भी मेरे पति शत्रुघ्न कुमार शत्रु के संघर्षों का प्रतिफल है। भावी मुखिया प्रत्याशी ने कहा है कि कुछ बिचौलिए,लूटेरे व शासन-प्रशासन के सामने भींगी बिल्ली बने रहनेवाले दलाल किस्म के चंद लोग चाहते हैं कि रबदा पंचायत का मुखिया कोई जागरुक, संघर्षशील व शिक्षित महिला नहीं बने, लेकिन इस बार उनका सपना ध्वस्त हो जाएगा।वैसी महिलाएं जो मुखिया बनने का सपना देख रहीं हैं,मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अपने पतियों द्वार...

Nawa Bajar Palamu । 26 वर्षीय सपना देवी दो पुत्र के साथ बाना बाजार से लापता, थाना में मामला दर्ज

  नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार कंडा निवासी उमा चंद्रवंशी के प्रथम पुतोहू 26 वर्षीय सपना देवी अपने दो छोटे-छोटे बच्चे के साथ 19 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को तुकबेरा बाना बाजार से लपाता हो गई है। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी तीसरे दिन बीत जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना तब घटी जब सपना देवी 19 अक्टूबर को अपने ससुराल से सासू मां पुष्पा देवी के साथ पंडवा मोर ब्यूटी पार्लर गई थी। इसके बाद पुण: बाना बाजार पहुंची। इस बीच सासू मां कुछ सब्जी खरीदने लगी। तभी से सपना का कोई पता नही हैं। उस वक्त से परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा है। परंतु आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सपना देवी के माईके पांकी कर्पूरी चौक पर है। सपना देवी के पति मिथलेश चंद्रवंशी ने बताया कि मेरा शादी 20 अप्रैल 2014 में सपना के साथ पांकी हुआ था।

Nawa Bajar Palamu । पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने रबदा पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया

  नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने अपने गृह पंचायत रबदा से मुखिया पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि रबदा पंचायत के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारने के लिए सबसे सशक्त आवाज के तौर पर मैं जनता की अदालत में उतर रही हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पंचायत के सभी वर्गों का आशिर्वाद प्राप्त कर आदर्श पंचायत का सपना साकार करुंगी। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित इस पंचायत में सबको पता है कि हमने हमेशा पंचायत व प्रखण्ड की समस्याओं पर आवाज बुलंद किया है।सबको पता है कि पिछले 10 वर्षों में रबदा पंचायत 10 वर्ष पीछे चला गया है। सड़क, सिंचाई,बिजली,पानी,शिक्षा, शौचालय,आपदा प्रबन्धन, चिकित्सा,महिला सशक्तिकरण व रोजगार जैसे मसलों पर कोई ढंग का कार्य नहीं हुआ। ग्राम सभा को मजाक में तब्दील किया गया।लूट की सारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पंचायती राज का सपना ध्वस्त किया गया। विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा है कि सभी धर्मों का सम्मान व सबके साथ न्याय की भावना पर चलते ...

Nawa Bajar Palamu । जश्ने ईद मिलाद- उल -नबी जुलूस-ए -मोहम्मदी निकाला गया

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अकीदत मोहब्बत व उत्साह के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की पैदाइशी पर जश्ने ईद मिलाद उल -नबी जुलूस -ए - मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस के दौरान मुस्लिम धर्मलम्बियो  द्वारा हुजूर की आमद ,मरहबा  सरकार की आमद, मरहबा रसूल-ए- खुदा की शान ,अल्लाह अल्लाह आदि नारों प्रखंड मुख्यालय बुलंद रहा।  हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की पैदाइशी पर नावा बाजार, काबा शरीफ के झांकी के साथ कलमा लिखे झंडे, बैनर, वैच से सुशोभित लोग शामिल हुए। पर्व के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मस्जिदों को विघुती सजावट कर सजाया गया। तथा सलात व सलाम ,फातेहा और की दुआ के बाद लोगों के बीच शिरनी तकसिम की गई। उक्त मौके पर जामा मस्जिद के पेशीइमाम उमत रसूल साहब, छोटी मस्जिद के पेशीइमाम हाफिज शमशीर आलम,नावा बाजार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम ,मीर अमीरुउद्दीन खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मीर आरिज आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Palamu । रावण का पुतला दहन के साथ कोरोना के सफाया के लिए भी कमर कसना होगा: कौशल

  छतरपुर । पलामू । जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में 25 वर्षों से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के सौजन्य से दुर्गा पूजा के आयोजन के साथ  रावण का पुतला दहन,  मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के सदस्यों ने सिल्वर जुबली के रूप में इस वर्ष मनाया। सिल्वर जुबली पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण रूपी अहंकारी रावण का पुतला दहन और संस्कृतिक कार्यक्रम  व मेला का उद्घाटन वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया के सहयोगी और  डाली बाजार दुर्गा पूजा कमेटी  के कई पदाधिकारी मौजूद थे । उद्घाटन भाषण में मुखिया अमित कुमार ने कहा कि मैंने और मेरे पिता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के अथक प्रयास के कारण  डाली बाजार पंचायत को  आदर्श पंचायत के रूप में चयनित किया गया। यहां के लोगों के आशीर्वाद के कारण ही लगातार दो बार से पंचायत का प्रतिनिधित्व करने के मौका मिला।  दोनों कार्यकाल के   दौरान पंचायत में कई उल्लेखनीय कार्य ह...

Palamu । मजदूर के शव राजस्थान से तीसरे दिन पैतृक गांव पंहुचा, छाया मातम

  नावा बाजार । पलामू । कंडा निवासी बैजू चंद्रवंशी बड़े पुत्र 35 वर्षीय मिथलेश चंद्रवंशी अपने एक पुत्री को लेकर ससुराल वाले के साथ 10 वर्षों से राजस्थान अरबिंद कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेलवे स्लीपर प्राइवेट फैक्ट्री लिमिटेड, मेडवार जिला नागौर ग्राम चपरी में रह कर मजदुरी के काम करता था। इस बीच 14 अक्टूबर को शाम में अचानक घर वालों को सुचना मिला कि मिथलेश अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर जिवन लिला समाप्त कर ली । जबकि ससुराल वाले सब परिवार वही रहते थे । घटना के खबर सुन कर कंडा गांव में परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था । मृतक के शव आज तीसरे दिन गांव पहुंचा । जहां एक झलक देखने के लिए लोगों के तांता लगा हुआ था । वही मौत के खबर सुनकर स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, प्रमुख रविंद्र पासवान,सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, उपमुखिया गिरजा शंकर राम उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को संतावना दिया । उक्त मौके पर डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने परिजनों को भरोसा दिलाया और कह...

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar