Nawa bazar। शिक्षित महिलाओं का राजनीति में आना स्वागत योग्य कदम, लेकिन दूसरे के इशारे पर टर्रानेवाली बरसाती मेढ़की ना बनें: रेणु देवी
नावा बाजार। झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव,नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख व रबदा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रकाश पर्व दीपावली व सूर्योपासना व आस्था का त्योहार छठ पर्व की सम्पूर्ण राज्य समेत नावाबाजार प्रखण्ड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि दोनों त्योहारों के मुल में नारी शक्ति हैं,चाहे सुख समृद्धि व धन दौलत की दात्रि मां लक्ष्मी हों अथवा सम्पूर्ण दुखों से मुक्ति व पुत्र-पुत्रियों की कामना पूर्ति की अधिष्ठात्री मां छठी मैया हों,जीवन के हर क्षेत्र में इन शक्ति स्वरुपा मां के जगत कल्याण की भावना पर हमें चलने की जरूरत है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि राजनीति में शिक्षित महिलाओं का प्रवेश एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन कुछ बिचौलियों व दलालों के इशारे पर चुनाव के समय बरसाती मेढ़की बनकर टर्रानेवाली कथित शिक्षित महिलाओं का चुनाव बाद फिर चुल्हे-चौके में प्रवेश कर किचन समाधी ले लेना प्रहसन का विषय बन जाता है।
विज्ञप्ति में रेणु देवी ने कहा है कि अपने पतियों व दलालों के दबाव से भयाक्रांत होकर चुनावी मैदान में आनेवाली कथित शिक्षित महिलाओं को यह याद रखना चाहिए कि चुनाव जीतने/हारने के बाद भी उन्हें सार्वजनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर संघर्ष जारी रखना चाहिए।
विज्ञप्ति के अंत में भावी मुखिया प्रत्याशी ने कहा है कि कुछ ऐसी भी हास्यास्पद महिला मुखिया प्रत्याशी पंचायत में आ रहीं हैं,जिन्हें जनता पूर्व में आजमा चुकी है,या जिनके पति सिर्फ़ लूट में मशगूल रहे,कुछ के पति राशन-केरोसिन घोटाले,सड़क निर्माण घोटाले,राशन कार्ड व वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर घोटाले के लिए चर्चित रहे हैं।इस चुनाव में ऐसे भ्रष्ट चोर व लूटेरे डकैती का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए निरीह महिलाओं पर चुनावी दांव लगा रहे हैं।इस बार निश्चित रूप से रबदा पंचायत की महान व बुद्धिजीवी जनता इनके अरमानों को धूल चटाएगी।