नावा बाजार । पलामू । कंडा निवासी 85 वर्षीय रिटायर फोरेस्टर सुदर्शन मेहता रविवार को 10 बजे रात्रि में अंतिम सांस ली। घटना तब घटी जब खाना पीना खा कर सोने जा रहे थे। तभी अचानक सिना में दर्द उठा। इस बीच परिजनों के द्वारा इलाज के लिए पंडवा मोड़ हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और आधे घंटे के अंदर सिपाही जी अंतिम सांस ले ली। इस खबर को सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए। उनके नेक इंसान बताया है। उनके दाहसंस्कार में कण्डा पंचायत के भावी मुखिया सह युवा समाजसेवी मनोज यादव ने शामिल हो कर दुःख व्यक्त करते हुए, कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिजनो को हिम्मत प्रदान करें।